अप्रैल 2020 के बाद देश में एक बार फिर मिला कोरोना वायरस का इटा वैरिएंट, दुबई से लौटा हैं शख्स

By: Ankur Mon, 09 Aug 2021 6:06:56

अप्रैल 2020 के बाद देश में एक बार फिर मिला कोरोना वायरस का इटा वैरिएंट, दुबई से लौटा हैं शख्स

कोरोना का कहर अभी भी जारी हैं जिसमें लगातार कई वैरिएंट देखने को मिल रहे हैं। देश में एक बार फिर कोरोना का इटा वैरिएंट देखने को मिला जो इससे पहले अप्रैल 2020 में 2 सैंपल में मिला था। दक्षिणी कर्नाटक के मंगलुरू में कोरोना के इटा स्ट्रेन की पुष्टि हुई है जो कि दुबई से 4 महीने पहले लौटा था। मंगलूरू के जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने इसकी जानकारी दी हैं कि व्यक्ति के सैंपल में बृहस्पतिवार को स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट से जूझ रहा ब्रिटेन इटा वैरिएंट पर भी नजर बनाए हुए है। ब्रिटिश वैज्ञानिकों का कहना है कि संभव है कि आने वाले समय में वायरस का यह वैरिएंट चिंता का कारण बन जाए। वैज्ञानिकों की एक पूरी टीम वायरस के इस रूप को समझने में जुटी हुई है।

कर्नाटक के कोविड-19 जीनोम सीक्वेंसिंग कमेटी के चेयरमैन डॉ रवि का कहना है कि इटा वैरिएंट का यह कोई पहला केस नहीं है। अप्रैल 2020 में 2 सैंपल में ये वैरिएंट मिला था। वैज्ञानिकों का कहना है कि इटा वैरिएंट अल्फा, बीटा, गामा में मिलने वाले म्यूटेशन एन501वाई को लेकर नहीं चलता है। हालांकि गामा, जेटा और बीटा वैरिएंट में मिलने वाले ई483 के म्यूटेशन का पता इस वैरिएंट में पता चला है, जिसको लेकर सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि यह घातक हो सकता है।

डब्ल्यूएचओ का अनुमान है कि इटा वैरिएंट कोरोना के मौजूदा सभी वैरिएंट से अलग है। ई484के म्यूटेशन के साथ इसमें एफ888एल म्यूटेशन देखा गया है। वायरस अपने समय एस2 डोमेन यानी स्पाइक प्रोटीन में बदलाव कर ले। अगर ऐसा होता है तो वायरस अन्य की तुलना में अधिक संक्रामक हो सकता है।

ये भी पढ़े :

# हिमाचल : 150 लोगों के साथ हुई 14 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, कंपनी बना करवाया गया इन्वेस्ट

# Get Together : बॉलीवुड के सितारों से रोशन हुई पार्टी, गर्ल गैंग के साथ दिखे शाहरुख खान और गौरी

# पंचतत्व में विलीन हुए 'ठाकुर सज्जन सिंह', अंतिम दर्शन करने पहुंचे ये दिग्गज सितारे

# उत्तरप्रदेश : कम दहेज़ मिला तो विवाहिता की हत्या कर सरयू नदी के पुल के नीचे दफनाया शव, बायां हाथ भी गायब

# Agra : झाड़ियों में मिला लापता सेल्समेन का शव, रुपये हड़पने के लिए की गई हत्या

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com